
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में गुरूवार को रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें भारत की प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के पश्चात योग्य छात्रों का चयन किया गया।
इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में 70 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 10 प्रतिभागियों को सफलता मिली। प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दिया और असफल विद्यार्थियों को पुनः प्रयास के लिए प्रेरित किया।
समस्तीपुर कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ रोहित प्रकाश ने कहा कि भविष्य में भी कॉलेज में इस तरह का आयोजन किया जाएगा।
छात्र हमेशा अपने आपको तैयार रखे। इस कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक डॉ अखिल वर्मा, डॉ खुर्शीद अहमद खान, डॉ के के मिश्रा, डॉ कुणाल, डॉ संजय कुमार एवं रसायन विभाग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।