
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। युवा कलाश्रम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बाबा थानेश्वर नृत्य महोत्सव- 2025 का तीसरा दिन राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अतिथि कलाकारों एवं स्थानीय नवोदित कलाकारों की प्रस्तुतियों से देर रात तक पूरा पटेल मैदान संगीत व नृत्य की स्वर लहरियों संग झूमता रहा।

इस अवसर पर सबसे पहले अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, भोजपुरी फिल्म जगत की नामचीन हस्ती चेतना झांब, पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान, पर्यावरण संरक्षण अभियान के चर्चित सेनानी जितेन्द्र कुमार, समस्तीपुर बीएसएनएल के प्रबंधक विनोद कुमार, अंतर्राष्ट्रीय चित्रकार मो सुलेमान, शंकर प्रसाद, सचिन कुमार एवं अन्य संगीत प्रेमियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर महोत्सव के समापन समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।

तत्पश्चात विभिन्न देशों में अपनी प्रतिभा और कौशल का परचम लहराने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कथक कलाकार व मशहूर कोरियोग्राफर गुरु विजय कुमार मिश्रा एवं उनके शिष्याओं साक्षी, सिमरन पोद्दार, श्रुति मेहता, अंशिका, आरोही, अहाना, अनुष्का घोष, आदि की, हरहर महादेव और बाबा थानेश्वर नाथ के जयघोष के बीच, गणेश वंदना, शिव स्तुति और हे गोविंद राखो शरण अब तो जीवन हारे की भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरा पटेल मैदान झूम उठा।

इसी क्रम में सुविख्यात कथक कलाकार रूपेश कुमार गुप्ता एवं साथियों व स्थानीय नवोदित बाल नृत्यांगनाओं ने ने भी अपने कला-कौशल से खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा सुप्रसिद्ध लोग गायिका वैष्णवी, व इंदू सोनाली के लोक धुनों पर अधारित गीतों संग भी श्रोता झूमते थिरकते दिखे। कार्यक्रम का संचालन युवा उद्घोषक एमके रतन और लक्ष्मी कुमारी ने किया।

इस अवसर पर आगत अतिथियों, कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवा से उदाहरण प्रस्तुत करने वाले विभूतियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें एलीट सोसाइटी के जितेन्द्र कुमार, टीम शहनाई के संस्थापक सह चिकित्सक डॉ नीरज कुमार मिश्रा, मिथिलेश कुमार एवं नीतीश झा, मशहूर अभिनेता निर्देशक विनय कुमार सिन्हा, आशा सेवा संस्थान के अमित कुमार वर्मा, द उम्मीद के अमरजीत कुमार, शास्त्रीय संगीतज्ञों के मंच भातखंडे संगीत समारोह के संयोजक डॉ संजय कुमार राजा, होली मिशन के निदेशक डॉ धर्मांश रंजन अंकुर, राज इंटरनेशनल के निदेशक सूर्य शेखर मंडल, संगीतज्ञ रौशन कुमार, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति लब्ध चित्रकार मो सुलेमान, आदि शामिल हैं।