
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के सतमलपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल का वार्षिक समारोह आरोहन 2.0 अद्भुत रंगों, संस्कृति, कला और उत्साह से भरी एक यादगार शाम के रूप में आयोजित किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उमंग, उल्लास और रचनात्मकता की अनोखी छवि देखने को मिली।

परंपरानुसार अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मुख्य अतिथि समस्तीपुर विधायक अश्वमेध देवी, प्रखण्ड प्रमुख राजू चैधरी, स्थानीय मुखिया वसीम रजा, पुर्व उप प्रमुख शिवशंकर महतो, ठाकुर श्यामनंदन सिंह, अनस रिजवान, कुंदन सिंह, तथा कुमार ब्रह्मानंद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।
तदुपरांत अपनं संबोधन में अतिथियों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि की हृदय से प्रशंसा की।

अतिथियों के उद्बोधन के बाद मंच संगीत, नृत्य और रंगों से जगमगा उठा। बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य, आधुनिक व बॉलीवुड नृत्य, स्वागत व भक्ति गीत, लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, महाभारत एवं रावण वध का प्रभावशाली मंचन, दि मिस्ट्र साउण्ड जैसी मनमोहक वाद्य प्रस्तुति, मार्शल आर्ट्स डेमो तथा रचनात्मकता से भरपूर स्पेक्ट्रम आॅॅफ टाईम रैंप वॉक प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

हर प्रस्तुति ने बच्चों की मेहनत, आत्मविश्वास और समर्पण को नई ऊँचाई दी और समारोह में उपस्थित सभी लोगों से खूब सराहना पाई।
आरोहण 2.0 की सफलता में नेहा, श्रेया, आदर्श, रूपा, मानसी, कोमल, तुसी, सुगंधा, आशीष, साक्षी प्रिया, प्रत्युषा, सोमा, सोना, यश, सुहानी, शंधवी, आस्था, केतन, दीक्षा, छवि, शिखा, माहि, नैनीका सहित अनेक छात्र-छात्राओं का योगदान रहा जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से आयोजन को जीवंत बना दिया।

समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों सहित विभिन्न विद्यालयी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उप निदेशक डॉ धर्मांश रंजन ने अपने संबोधन में शिक्षकों के अथक परिश्रम, छात्रों के अनुशासन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन विद्यालय गान तथा उसके पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। अपने संबोधन में डाॅ धर्मांश रंजन ने सभी अभिभावकों से स्नातक चुनाव में पंजीकरण कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया।.
