
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हमारा उद्देश्य स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देना है। इसी दिशा में यह फ़िल्म स्थानीय संसाधनों, कलाकारों और संस्कृति को प्रमुखता देते हुए तैयार की गई है, ताकि समस्तीपुर की कला और सांस्कृतिक पहचान को नई उड़ान मिल सके।”
समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में शनिवार को पूर्णतः समस्तीपुर में फिल्माई गई पहली पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म “अनमोल घड़ी” के ट्रेलर का समारोह पूर्वक भव्य अनावरण करते हुए फिल्म की निर्माता चेतना झांब ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म कक्षा 12 के छात्रों के जीवन, संघर्ष, सपनों और उनकी असीम संभावनाओं पर आधारित है। युवाओं की प्रतिभा, योग्यता और भावनात्मक यात्रा के दौरान प्रत्येक उतार चढ़ाव को दर्शाती यह कहानी हर परिवार और समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश देती है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों और दर्शकों ने फ़िल्म के ट्रेलर की जमकर सराहना की तथा “अनमोल घड़ी” को समस्तीपुर और भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।
वहीं फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों को शुभकामनाएँ देते हुए फिल्म निर्देशक, तकनीशियन आदि की टीम ने आशा व्यक्त की कि दर्शक इस फ़िल्म को भरपूर प्यार देंगे और यह आने वाले समय में एक मिसाल बनेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनीता राम, अन्टु ईश्वर, शिव पूजन, फिजिक्स वाला, समस्तीपुर के निदेशक जितेन्द्र चौधरी, अनस रिजवान, सुविख्यात रंग कर्मी विनय कुमार सिन्हा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सरकारी अधिकारी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण भी मौजूद थे।