
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे हमें याद दिलाता है कि सेवा कोई सामान्य कार्य नहीं यह मानवता के प्रति लिया गया महान संकल्प है। द उम्मीद एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ. महेश कुमार चौधरी (हिंदी विभागाध्यक्ष, समस्तीपुर कॉलेज) ने द उम्मीद का विंटर क्लॉथ डिस्ट्रिब्यूशन ड्राइव 2 के दौरान उक्त बातें कही।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज द उम्मीद के साथ मिलकर ठंड की त्रासदी झेल रहे जरूरतमंदों तक गर्माहट पहुँचाना मेरा सौभाग्य है। समाज तभी आगे बढ़ता है जब हर व्यक्ति एक ‘स्वयंसेवक’ बनकर सामने आता है।”
बताते चलें कि वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के अवसर पर, राष्ट्रीय सेवा योजना और एनसीसी के पूर्ववर्ती स्वयंसेवकों द्वारा संचालित सामाजिक संस्था द उम्मीद ने विंटर क्लॉथ डिस्ट्रिब्यूशन ड्राइव के द्वितीय चरण में एनएसएस द्वारा गोद लिए गए जितवारपुर निजामत वार्ड–16 में सैकड़ों जरूरतमंदों, महिलाओं और बुजुर्गों को गर्म कपड़े वितरित किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कविता रावत ने बताया कि गरीबों, जरूरतमंदों, हाशिए पर पड़े लोगों, दलितों, की सहायता और सेवा सबसे बड़ा धर्म और सबसे बड़ी पूजा है।
वहीं डॉ. अपराजिता राय ने बताया कि द उम्मीद बिहार की सबसे युवा टीम द्वारा संचालित एक ऐसी संस्था है जो उन लोगों तक पहुँच रही है जिन्हें समाज अक्सर देख कर भी अनदेखा कर देता है उनके लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है!
द उम्मीद संस्थापक अमरजीत कुमार ने बताया कि इस ड्राइव का लक्ष्य सिर्फ गर्म कपड़े देना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा, महिला या बुजुर्ग ठंड की मार न झेले।
वर्ल्ड वॉलिंटियर्स डे के मौके पर हम उन सभी स्वयंसेवकों और समाजसेवियों को सलाम करते हैं जो बिना स्वार्थ समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान कर रहे हैं। द उम्मीद की शक्ति टीम की यही एकजुटता है।
मौके पर द उम्मीद बोर्ड मेम्बर डॉ. श्वेता दुबे, ब्यूटी कुमारी, नवनीत कुमार, दीपक कुमार, रौशन कुमार आदि उपस्थित थे