
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क् समस्तीपुर। जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के मरीचा पंचायत के हुसैनीपुर में 51 गरीब कन्याओं का समारोहपूर्वक आदर्श सामूहिक विवाह कराया जायेगा। इस आयोजन को लेकर गुरुवार को कुशवाहा एकता संघ के तत्वाधान में एवं समाजसेवी ओमप्रकाश कुशवाहा उर्फ हरिओम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस सामूहिक विवाह केलिए पंजीयन यानी रजिस्ट्रेशन आरंभ करने का निर्णय लिया गया।
अगहन पूर्णिमा के अवसर पर गुरूवार को पहले दिन प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र के पांच वधु एवं वर पक्ष के लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।
इस समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए श्री कुशवाहा ने बताया कि वर एवं वधू पक्ष खुद रिश्ता तय करेंगे उसके बाद आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर वह अपने पंचायत के प्रतिनिधि से हस्ताक्षर कराकर जमा करेंगे। उसके बाद उनको कोई खर्चा नहीं करना है। शादी की पूरी जिम्मेवारी आदर्श सामूहिक विवाह समारोह के लोगों के द्वारा किया जायेगा।
उन्हेांने बताया कि यह व्यवस्था गरीब कन्याओं के लिए पूर्णता निशुल्क रहेगा। केवल वर एवं वधू पक्ष के लोगों को यहां रजिस्ट्रेशन करवाना है उसके बाद सारी जिम्मेवारी कुशवाहा एकता संघ के लोगों की होगी। आगे उन्होंने बताया कि इस बार फिर समारोह के दिन जाने माने कई दिग्गज कलाकार माहौल को सजायेंगे।
पिछले बार छत्तीस गरीब कन्याओं का आदर्श सामूहिक विवाह कराया गया था।
मौके पर समाजसेवी ओमप्रकाश कुशवाहा उर्फ हरिओम, संघ के सचिव डॉ बलराम सिंह, कोषाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा, डॉ मनोहर प्रसाद डॉ राजेश कुमार सिंह, लाल बाबू सिंह कुशवाहा, अवधेश सिंह, संतोष कुमार सुमन, सतीश कुमार, युगल किशोर सिंह, अमरजीत शाह, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, सुमन कुमारी सहित दर्जनों संघ के लोग एवं अन्य लोग मौजूद थे।