
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। मौलाना मज़हरुल हक़ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मथुरापुर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती बुधवार को पूरी श्रद्धा और उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा शिक्षा और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंजुम वारिस ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन हमें सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा का आदर्श प्रदान करता है। उनकी जयंती हमें यह संकल्प दिलाती है कि शिक्षा के माध्यम से हम समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाएँ।”
महाविद्यालय के सचिव मो० अबू सईद ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे। उनके आदर्श और विचार आज भी हमें मार्गदर्शन देते हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा और समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करना चाहिए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। अंत में सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर अन्य लोगों के अलावा प्राध्यापक डॉ० अशोक कुमार अकेला, रंजना कुमारी, राहत करीम, डॉ० आशीष कुमार, स्वाति कुमारी, विकास कुमार, डॉ सेराज अहमद, डॉ हरजिन्दर कौर, शमीमा फ़रहत, मो० नज़ीर, मो० फैयाज, मो० दानिश, ज़ुल्फ़िकार आलम, राम शंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
छात्रध्यापक राज कुमार, निखत शाहीन, मो० अरशद अंसारी, अदिति कुमारी, रौशन कुमार, पूजा कुमारी, शिव शंकर कुमार, प्रतिभा शर्मा, संजीव कुमार, पूजा भारती, माया कुमारी, चंदन कुमार आदि ने भाग लिया I