
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । एचआईवी एड्स यूं तो आज भी चिकित्सा विज्ञानियों के लिए चुनौती बनी हुई है, क्योंकि इसके इलाज को लेकर संशय कायम है।
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली कर्पूरी ग्राम स्थित जीके पी डी महाविद्यालय के सचिव अनिसुर रहमान ने विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि एड्स लाइलाज और गंभीर बीमारी तो है लेकिन छूने, साथ रहने, साथ उठने–बैठने, साथ खाने–पीने से नहीं फैलती है। जानकारी और जागरूकता ही इससे बचाव है।
बताते चलें केि शुक्रवार को विघटन पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाव लाना थीम आधारित विश्व एड्स दिवस जागरूकता अभियान 2025 की पूर्व संध्या पर गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी महाविद्यालय में एक एड्स आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत, सम्मान के बाद महाविद्यालय के सचिव डॉ अनिसुर रहमान सहित आगत अतिथियों ने करतल ध्वनि के बीच संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस क्रम में राष्ट्रीय कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई 2 डॉ प्रेम कुमारी के नेतृत्व में समस्तीपुर नगर निगम वार्ड संख्या 29 सलेमपुर मुहल्ले में राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इकाई के साथ एड्स जागरूकता अभियान चलाकर एड्स के कारण एवं बचाव से संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
अभियान से पूर्व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा से राष्ट्रीय सेवा योजना के निदेशक डॉ आरएन चौरसिया ने ऑन लाइन उपस्थित हो कर छात्र, छात्राओं तथा शिक्षकों को एड्स जागरूकता अभियान से संबंधित विषयों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। मौके पर छात्र छात्राओं के बीच एड्स पर क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो विद्या सागर ठाकुर, डॉ प्रेम कुमारी, प्रो बसन्त कुमार, प्रो सुभाष चंद्र राय, प्रो प्रमोद कुमार पासवान, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो ममता कुमारी, प्रो शशि कुमारी, प्रो दिनेश प्रसाद, प्रो पुष्पलता कुमारी, नंदगोपाल राम आदि ने एड्स जागरूकता अभियान पर कारण एवं बचाव पर व्याख्यान दिया।