Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
  • दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?
  • पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » नशा मुक्ति व संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई नशा मुक्त समाज बनाने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ,

नशा मुक्ति व संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई नशा मुक्त समाज बनाने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ,

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar26/11/2025No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
शपथ लेते जिलाधिकारी व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समाहरणालय सभागार में बुधवार को नशा मुक्ति दिवस एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों, जीविका दीदी व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने और संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निबंध लेखन में उच्च माध्यमिक विद्यालय नीरपुर की विजरा फातमा, उच्च मा.वि. विशनपुर की सिद्धि कर्ण, और उच्च विद्यालय शंभूपट्टी के युवराज सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

वहीं चित्रकला में उच्च मा.वि. शंभूपट्टी की अनिषा कुमारी, उच्च विद्यालय छतौना के गुंजन कुमार, तथा उ.उ.म.वि. लगूनिया रघुकंठ की रिधि प्रिया को सम्मानित किया गया। जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में उच्च विद्यालय सिंघिंया खुर्द के दिलखुस राज प्रथम, उ.म.वि. चकनूर की सोनाली कुमारी द्वितीय तथा उ.म.वि. नीरपुर की नाजिया प्रवीण तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संविधान दिवस पर संविधान के मूल्यों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना समय की जरूरत है। बच्चे और युवा ही इस मुहिम को सफल बना सकते हैं।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, अधीक्षक मद्य निषेध मनोज कुमार सिंह, वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा, अंजली कुमारी, डीसीएलआर ऋषभ राज, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सुनिता कुमारी, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, ऋतुराज जायसवाल समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदी व शिक्षाकर्मी मौजूद रहे।

अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा उन्मूलन और संविधान के प्रति आस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Nasha Mukti Diwas Samwdhan Diwas
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?