
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। इन्दिरा जी ने समस्त देशवासियों को दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत और अनुशासन का मूलमंत्र दे कर देश को विकासशील देशों की कतार में खड़ा कर दिया था। दृढ़ता, निर्भीकता और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति थी श्रीमति गांधी। इसी को लेकर उनके समकालीन विपक्षी नेताओं ने उन्हें दुर्गा का अवतार कहा था।
समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अबू तमीम ने बुधवार को कांग्रेस कार्यालय के सभागार में आयोजित इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए अपने संबोधन में उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका नेतृत्व और उनकी नीतियाँ भारतीय लोकतंत्र की शक्ति तथा सामाजिक समरसता की पहचान हैं। देश हित और देश का स्वाभिमान उनके प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर था।
बताते चलें कि बुधवार को समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम की अध्यक्षता में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत की आयरन लेडी एवं प्रखर राष्ट्रनायिका स्व॰ श्रीमती इन्दिरा गाँधी की 108वीं जयंती गरिमामयी वातावरण में मनाई गई।
इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके तैल-चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तदोपरांत उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने श्रीमति गांधी के, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान श्री तमीम ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँ और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहें।
मौके पर ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, राम विलास राय, आशीष कुमार, कामिनी कुमारी, रंजना कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, मो० तारीक, राम शंकर राय, मो० फ़ैयाज़, शमीमा फरहत, स्वाती कुमारी, मो० शहाबुद्दीन आदि लोग मौजूद थें।