
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क पूसा। शनिवार को प्रखंड के कल्याणपुर गौड़ा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल परिसर रंग बिरंगे मनोहारी परिधानों में सजे बच्चों के हर्ष किलोल से गुंजायमान रहा।
हो भी क्यों नहीं यह दिन उनके ही नाम था। अवसर था बच्चों के प्रिय चाचा, आजादी के बाद बदहाल देश की बुनियाद पर विकासशील एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के शिल्पी स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित बाल दिवस समारोह का।
इस अवसर पर जीकेपीएस परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस क्रम में सबसे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।, जिसमें बच्चों ने नृत्य, गीत, कविता-पाठ आदि प्रस्तुतियां दी।
बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित अभिभावक तथा शिक्षक खुशी से झूम उठे इस दौरान उनके तालियों की गड़गड़ाहट संग पूरा परिसर झूमता रहा।
कार्यक्रम में निदेशक विभूति कुमार, अमर कुमार, काजल, अंकिता, दीपा, स्वीटी, करिश्मा, अनुपम सहित ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के अन्य सदस्य व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। निदेशक मंडल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों में श्रेया, आर्यन, अनन्या, सुप्रिया, भावना, राघव, समर, विराट, राज तनय, अंश, आदि थे।
समारोह के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। पूरे दिन विद्यालय परिसर में उल्लास और उत्साह का वातावरण बना रहा।