
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आते ही बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रखंड क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से लगातार चैथी बार जीत दर्ज करने के बाद बिहार सरकार के निवर्तमान जल संसाधन मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चैधरी शुक्रवार की देर रात विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय पहुंचे।
जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी एवं ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचते गाते समर्थक मंत्री विजय कुमार चैधरी की जीत पर उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।
इस दौरान श्री चैधरी ने समर्थकों एवं आम लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विद्यापतिनगर की जनता ने इस बार भरपूर सहयोग और समर्थन दिया है। जिस विश्वास के साथ लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है, वे उन उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरेंगे।
एनडीए की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों ने इस बार चमत्कार कर दिखाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार प्रगति हो रही है। लोगों ने सुशासन की सरकार को पसंद किया है।
दूसरी ओर जीत की खबर सुनते ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चैक चैराहा एवं गांवों में देर रात तक आतिशबाजी होती रही।
विदित हो कि मंत्री विजय कुमार चैधरी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अरविंद कुमार साहनी को पराजित किया है। मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, प्रकाश कुमार सिंह उर्फ पिंटू, गुलशन कुमार सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।