
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हर बच्चा खानपान के प्रति जागरूक हो तो उनका बचपन अपने आप स्वस्थ हो जाएगा। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है इसे पढने और सुनने की नहीं समझने और आत्मसात करने की जरूरत है।
शनिवार को शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाईस्कूल के निदेशक डाॅ धर्मांश रंजन ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्हेांने बच्चों के स्वास्थ्य को स्वस्थ भारत निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चे किसी देश के भविष्य होते हैं, इसे ध्यान में रख कर चाचा नेहरू ने अपने कार्यकाल में बच्चों के पोषण को लेकर संवेदनशील रहे।
बताते चलें कि होली मिशन स्कूल के सभी शाखाओं यथा काशीपुर, सतमलपुर, दलसिंहसराय के छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में आत्मनिर्भर व विकासशील राष्ट्र भारत के शिल्पी देश के प्रथम प्रधान मंत्री चाचा नेहरू नाम से विख्यात पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में भव्य समारोहपूर्वक बाल दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम चाचा नेहरू की तस्वीर एवं विद्यालय के संस्थापक स्व० रति रंजन प्रसाद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डाॅ एसके अहमद, उप-प्राचार्या अपराजिता पाण्डेय, वरीय शिक्षक पीएन कर्ण, केके वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, शिशिर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रातः कालीन प्रार्थना-सभा में शिक्षक शिक्षिकाओं ने बाल दिवसश् को यादगार एवं उत्साहवर्धक बनाने के लिए कई भाव नृत्य प्रस्तुत किए। बाल दिवस का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा विभिन्न व्यंजनों का स्टाल रहा। जिसमें बच्चों ने स्टॉल के माध्यम से खान-पान में पौष्टिक भोजन को प्रमुखता देने और जंक फुड से यथासंभव बचने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डाॅ रंजन ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया तथा बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता की सराहना की।
विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने समापन संबोधन के दौरान शिक्षकों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुती की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं बच्चों के उत्साह को सराहा। उन्होनें छात्र एवं छात्राओं से पंडित जवाहर लाल के आदर्शों पर चलने का भी आहवान किया।
