Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » समाजवादियों के गढ़ समस्तीपुर में इस बार भी 7 सीटो पर समाजवादी दलों का कब्जा

    समाजवादियों के गढ़ समस्तीपुर में इस बार भी 7 सीटो पर समाजवादी दलों का कब्जा

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar14/11/2025Updated:14/11/2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    प्रमाण पत्र प्राप्त करते महेश्वर हजारी।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 समस्तीपुर। सख्त, चुस्त एवं चाक चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष मतगणना के साथ समस्तीपुर में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गया। देर शाम तक चले मतगणना के बाद जिले के सभी 10 विधानसभाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। समाजवादियों के गढ़ समस्तीपुर में इस बार भी 7 सीटो पर समाजवादी दलों ने परचम लहराया, जबकि 2 सीट भाजपा और एक सीट कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में गई।

    अंतिम परिणाम के अनुसार एनडीए को कुल 7 सीटें मिली जिसमें जदयू को 5 और भाजपा को दो सीटें मिली है। वहीं महागठबंधन को मिली तीन सीटों में दो राजद और एक सीट भाकपा के खाते में गई। कांग्रेस और जनसुराज का खाता भी नहीं खुल सका।

     एक नजर चुनाव परिणामों पर

    जिले के हॉट सीट 131 कल्याणपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट से एनडीए समर्थित जदयू के प्रत्याशी एवं पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हज़ारी ने एक बार फिर (रिकॉर्ड तीसरी बार) भाकपा माले के रंजीत राम को  38 हजार 586 मतों से पराजित कर दिया।

    प्रमाण पत्र प्राप्त करते मृणाल।

    132 वारिसनगर विधानसभा सीट से एनडीए के जदयू प्रत्याशी पहली बार मांजरीक मृणाल ने भाकपा माले के फुल बाबू सिंह को 26108 मतों से पराजित कर पहली बार विधायक बने।

    प्रमाण पत्र प्राप्त करती अश्वमेध देवी।

    एक बड़ा उलटफेर हुआ जिले के 133 समस्तीपुर विधानसभा सीट पर, जहां से महागठबंधन के राजद से पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन का चौथी बार विधानसभा पहुंचने का सपना बिखड़ गया। यहां से एनडीए की जदयू प्रत्याशी अश्वमेध देवी ने श्री शाहीन को कड़े मुकाबले में 13571 मतों से हरा दिया।

    प्रमाण पत्र प्राप्त करते आलोक मेहता।

    134 उजियारपुर सीट से महागठबंधन के राजद नेता आलोक कुमार मेहता ने एनडीए के रालोमो नेता प्रशांत कुमार पंकज को 16283 मतों से हरा कर अपना दबदबा कायम रखा।

    135 मोरवा विधानसभा से महागठबंधन से राजद नेता रणविजय साहू ने एनडीए के जदयू प्रत्याशी विद्यासागर सिंह निषाद को कड़े मुकाबले में 5880 मतों के करीबी अंतर से पराजित कर दिया।

    प्रमाण पत्र प्राप्त करते विजय कुमार चौधरी।

    एक अन्य हॉट सीट 136 सरायरंजन सीट से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी व बिहार के पूर्व मंत्री विजय कुमार चौधरी ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी अरबिंद कुमार सहनी को 19580 मतों से पराजित कर रिकॉर्ड 4थी बार जीत हासिल की।

    137 मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से महागठबंधन की राजद नेत्री एज्या यादव को राजेश सिंह ने 11682 मतों से पराजित कर दिया।

    प्रमाण पत्र प्राप्त करते कॉ अजय कुमार।

    138 विभूतिपुर विधानसभा से महागठबंधन के माकपा नेता कॉ अजय कुमार ने एनडीए की जदयू प्रत्याशी रबीना कुशवाहा को 10234 मतों से पराजित कर हैट्रिक लगाई।

    139 रोसड़ा विधानसभा सीट से भाजपा के बीरेंद्र कुमार ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी बी.के रवि को 44636 मतों के भारी भरकम अंतर से हरा कर दूसरीबार विजयी हुए।

    140 हसनपुर से एनडीए से जदयू नेता राजकुमार राय ने महागठबंधन की राजद प्रत्याशी माला पुष्पम को 6877 मतों से पराजित कर दिया।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Bihar Assambly Elections 2025 Final Result
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?