
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के क्रम में प्रथम चरण में समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों यथा 131 कल्याणपुर (अ.जा.) 132 वारिसनगर, 133 समस्तीपुर, उजियारपुर, 135 मोरवा, 136 सरायरंजन, 137 मोहिउद्दीनगर, 138 विभूतिपुर, 139 रोसड़ा (अ.जा.) एवं 140 हसनपुर में कड़ी एवं चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिनांक 06.11.2025 को मतदान संपन्न हो गया। इस क्रम में जिला के कुल 3603 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया।
मतदान समाप्त होने के बाद मतदान में प्रयुक्त ई०पी०एम० एवं पी०वी०पैट चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर स्थित विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्मित Polled EVM Strong Room में डबल लॉक सिस्टम के तहत सीलबंद कर रख दिया गया है।
Polled EVM Strong Room की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये है। निर्वाचन आयोग के निर्देश और भंडारण प्रोटोकॉल के अनुसार स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा के लिए 02 स्तरीय शस्त्र सुरक्षा बल तैनात किया गया है, जिसमें अंदरूनी भाग की सुरक्षा का जिम्मा केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों को दिया गया है।
जहां न्यूनतम 01 प्लाटून अर्द्ध सैनिक बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त परिसर के बाहरी सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला पुलिस तैनात है। इस प्रकार कुल 03 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्कीथा गयी है। इसके अतिरिक्त 24 X 7 निगरानी केलिए CCTV आदि के प्रावधान भी सुनिश्चित किये गये है।
साथ ही मॉक पोल के दौरान खराब पाये गये एवं सुरक्षित बची हुई अन्य ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट को आयोग के निदेशानुसार अन्यत्र चिन्हित स्ट्रॉग रूम में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत रखा गया है।
चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों को Polled EVM Strong Room की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी नियुक्त कर सकते है। उन्हें सुरक्षा के आंतरिक परिधि क्षेत्र से बाहर रहने की अनुमति दी गयी है। स्ट्रॉग रूम का CCTV Display भी अभ्यर्थियों/प्रतिनिधियों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
मतगणना के दिन यानी दिनांक 14.11.2025 को Polled EVM Strong Room को अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जाएगा एवं मतगणना का कार्य किया जाएगा।