Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » मृतक, दोनामी आदि मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने के कारण वोटिंग प्रतिशत बढ़ा- सुरेंद्र,

    मृतक, दोनामी आदि मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने के कारण वोटिंग प्रतिशत बढ़ा- सुरेंद्र,

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar07/11/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email

     वहीं बडी संख्या में नाम कटने के कारण मतदाता दिखे निराश

    नाम कटने से निराश मतदाता।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर में रिकार्डतोड़ वोटिंग प्रतिशत (71.75) पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से मृतक, दोनामी आदि मतदाताओं का नाम हटाने, कमाने गये मजदूरों का वापस आकर मतदान करने के कारण वोटिंग प्रतिशत में उछाल आया है।

    उन्होंने समस्तीपुर विधानसभा के मोतीपुर बूथ संख्या 304 एवं 306 का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों बूथ पर हाल ही में संपन्न मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान करीब 1-1 सौ नाम काटे गये साथ ही पुनरीक्षण के दौरान नाम काटे जाने की चर्चा से कमाने के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर गये मजदूर अपना नाम कट जाने की आशंका के कारण बाहर से आकर मतदान किया फलस्वरूप मतदान प्रतिशत में उछाल आया।

    माले नेता ने कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं रहने पर कल्याणकारी योजनाओं से वंचित होने की चर्चा सरेआम होती रही, इससे भी बाहर कमाने गये मजदूर वापस आकर जमकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि बूथ नंबर 306 का उदाहरण देते हुए कहा कि इस बूथ के मतदाता ततमा, मल्लाह, यादव, राम एवं कुशवाहा जाति के हैं।

    इनमें से सैकड़ों की संख्या में जीविकापार्जन के लिए दूसरे राज्यों में पलायन किये हुए हैं जो मतदान के समय भी वापस नहीं लौट पाते हैं। लेकिन इस बार ऐसे मतदाता भी मसलन बेबी देवी पति गनौर दास, पिंकी देवी पति मंटून दास, सीमा देवी पति रामकृपाल दास, बैजनाथ दास पिता जनक दास, रामप्रीत दास पिता लक्ष्मी दास, भूषण शर्मा पति-पत्नी, गुड्डू कुमार पिता उपेंद्र सिंह समेत दर्जनों मजदूर पहली बार बाहर से आकर मतदान किया। जिससे मतदान के प्रतिशत में जबरदस्त उछाल आया।

    उन्होंने कहा कि बूथ नंबर 306 पर करीब 82 प्रतिशत एवं 306, 303 एवं 305 पर भी करीब 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जो आज तक का सबसे ज्यादा है। जबकी पहले से वोट गिरा रहे मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी की वजह से मीना देवी पति मनोज राय, राजू कुमार पिता राजेंद्र राय, पवन कुमार पिता भोला राय, दिनेश कुमार पिता चंदेश्वर राय, मुकेश सहनी पिता मंजू सहनी, छोहरिया देवी पति स्व० भोला साह आदि समेत दर्जनभर से अधिक महिला-पुरूष मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम कट जाने की वजह से बिना मत गिराये ही लौटना पड़ा।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Bihar Assambly Elections 2025 Surendr Prasad Singh CPI ML
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?