Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और बाल स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में
  • यातायात नियमों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त
  • सावधान : पछुआ हवा और बढ़े तापमान के कारण दिखेगा हीट बेव का प्रकोप
  • हाजमा नै लई छई रुपैया.. आदि गीतों से रानी झा ने बांधा समां
  • लीन पीरियड में किसानों को लुभाने की कोशिश: सुधा डेयरी ने किया बम्पर लीन प्रोत्साहन योजना की घोषणा
  • छात्रों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : पदाधिकारी
  • जन संवाद : जनता दरबार में आए 11 मामले
  • जनगणना 2027 सहित महत्वपूर्ण प्रशासनिक विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 108 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद,

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 108 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद,

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar06/11/2025Updated:06/11/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
मतदाताओं की कतार।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। चुस्त, चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के दस विधानसभाओं में 3603 मतदान केन्द्रों पर मतदान शान्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। कडी चुस्त एवं चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रातः 7 बजे मतदान शुरू हुआ।

जिले के सभी विधानसभाओं में मतदान केन्द्रों पर शुरूआती दो घंटे में उत्साह थोडा कम दिखा इस अवधि में जिले में औसतन करीब 13 फीसद मत डाले गये। किन्तु बाद में मतदान को लेकर लोगों का उत्साह बूथों पर दिखा। सभी बूथों पर मताधिकार का प्रयोग करने केलिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिखी।

इस दौरान युवा मतदाताओं का उल्लास भी चरम पर दिखा तो बुजुर्ग मतदाता भी खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। वहीं निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्ण मतदान केलिए प्रशासनिक प्रतिबद्धता भी सतह पर दिखी। विभिन्न स्तरों पर तैनात दंडाधिकारियों की गाडियां दौडती दिखी, वहीं जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं एसपी अरविन्द प्रताप सिंह भी विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे।

देर शाम मिली जानकारी के मुताबिक जिले में करीब 71 फीसदी से अधिक मतदान की खबर है। जिसमें सबसे कम 135 मोरवा में 59 प्रतिशत और सबसे अधिक 131 कल्याणपुर में 72 फीसद वोट डाले गये। इसके अलावा 132 वारिसनगर में 69, 133 समस्तीपुर में 71, 134 उजियारपुर में 68, 136 सरायरंजन में 71, 137 मोहिउद्दीननगर में 68, 138 विभूतिपुर में 69, 139 रोसडा में 65, एवं 140 हसनपुर में 69 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।

इस दौरान किसी तरह के अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इसके पीछे सभी मतदान केन्द्रों की वेब कास्टिंग कराये जाने का असर भी था कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान शान्तिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव खत्म होने पर संवाददाताओं से बात करते हुए जिलाधिकारी सह निवार्चन पदाधिकारी ने जिलावासियों को रिकार्ड सफल एवं शान्तिपूर्ण मतदान संपन्न होने केलिए बधाई व धन्यवाद दिया।

श्री कुशवाहा ने कहा कि पिछले चुनाव से करीब 10 प्रतिशत से ज्यादा अधिक मतदान हुआ है जो आप मीडिया कर्मियों और जिले के मतदाताओं खास कर युवा मतदाताओं के सक्रिय भागीदारी से ही मुमकिन हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक राज्य स्तर पर 71 प्रतिशत मतदान के साथ शान्तिपूर्ण मतदान के मामले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि केलिए हालिया संपन्न पर्व में दूसरे राज्यों से घर आये मतदाताओं का चुनाव की महत्व समझते हुए मतदान केलिए रूक जाने और स्वीप के कार्यक्रमों की सफलता को श्रेय देते हुए स्वीप की पूरी टीम को भी उन्होंने बधाई दी।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Bihar Assambly Elections 2025
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

वैज्ञानिकों ने किया बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण

18/04/2026

डिजीटल युग में आंखों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी : संजीव पाण्डेय

18/04/2026

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?