
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव को लेकर सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के हवाले से जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने उक्त जानकारी दी। डीएम श्री कुशवाहा ने कहा है कि सुरक्षा बल सहित मतदान पदाधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट दे कर मतदान केन्द्रों केलिए रवाना कर दिया गया है। इस कार्य केलिए निर्धारित सभी 5 वितरण केंद्रों से मतदान पदाधिकारियों के दल की शांतिपूर्ण माहौल में रवाना किया गया। चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को जिले के सभी 10 विधानसभाओं में मतदान आज होना है।
इसकेलिए जिले भर में कुल 3603 बूथ बनाए गए हैं। जहां 29 लाख 40 हजार 776 मतदाता कुल 108 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 15 लाख 68 हजार 36 पुरुष मतदाता, 13 लाख 72 हजार 711 महिला एवं 29 अन्य मतदाता शामिल हैं।
उधर अधिकतम मतदान प्रतिशत बढाने केलिए विभिन्न स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम के अलावा निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने तथा बूथ पर आने के बाद मतदाताओं की सुविधा केलिए भी व्यापक इंतजामात किए गये हैं। जिसमें प्रत्येक विधानसभा में 5-5 बूथ यूनिक होगा।
यानी की जिला में 50 मतदान केंद्र ऐसे होंगे, जहां महिला कर्मचारी, युवा कर्मचारी, दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। यानी सभी विधानसभा में 01 बूथ को पिक, 01 बूथ को युवा बूथ, 10 बूथ को आदर्श बूथ, 10 बूथ को महिला बूथ एवं 10 बूथ को पीडव्लूडी बूथ बनाया गया। यहां संबंधित कर्मचारी ही मतदान कार्य करेंगे।
विदित हो कि इन बूथों के पीछे का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में हर तरह के कर्मी की भूमिका होती है। दिव्यांग हो चाहे महिला, फिर युवा हो या अन्य, सभी कर्मचारियों की भूमिका इसमें होती है। वही मतदाता भी अपना अधिकार का प्रयोग करेंगे।
आरक्षी अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि
सड़क एवं जल मार्ग पर भी रहेगी नजर
एसपी श्री सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गये हैं। सडक मार्ग एवं जल मार्ग पर भी पर्याप्त मात्रा में अर्ध सैनिक बल एवं सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं। ताकि शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। दुर्गम इलाकों में पर्याप्त मात्रा में घुडसवार बल भी तैनात किए गये हैं।
बोगस वोट की न करें कोशिश कैमरे की रहेगी नजर
इसके अलावा इस बार मतदान में एक खास प्रयोग हो रहा है। सभी बूथो पर मतदान के प्रक्रिया का लाईव वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गयी है, जिससे हर बूथ की वस्तुस्थिति को रियल टाईम में देखा जा सकेगा। यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने एवं बोगस वोटिंग जैसे अपराधो पर नियत्रण में बहुत लाभप्रद होगा।
पुलिस कप्तान ने कहा कि बोगस वोटिंग एक दण्डणीय अपराध है। इसके लिये कठोर दंड का प्रवधान है। इस बार बोगस वोटिंग का प्रयास करने वाले को वेब कास्टिंग मे माध्यम से आसानी से चिन्हित किया जा सकेगा।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि बोगस वोटिंग का प्रयास भी न करे अन्यथा ऐसा करने वाले के विरुघ कठोर विधि-सम्मत कार्यवाई की जाएगी।