
ओईनी न्यूज नेटवर्क
ताजपुर। जिले के ताजपुर प्रखण्ड स्थित मुरादपुर बंगरा पंचायत के डीह सरसौना वार्ड सं0-08, श्मशान भूमि पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की शुरु हो गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ0 ज्ञान शंकर कौशल एवं संचालन प्रमोद कुमार सिंह ने किया। अनशनकर्ताओं में रंजीत कुमार, मनोज राम, अशोक पासवान एवं दिनेश कुमार कुशवाहा शामिल हैं।
साथ ही इनके समर्थन में राजेश कुमार कुशवाहा उपवास पर बैठे है। अशनकारियों की एक मात्र मांग है कि श्मसान भूमि को खेल का मैदान बनाने केलिए जुताई करने में जो भी जन प्रतिनिधि व प्रखंड के कर्मी व पदाधिकारी संलिप्त है उन सभी पर अविलंब उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिणी दिलीप सिंह कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष उत्तरी भाजपा विवेक साहू, सुरेश साह, शीतल महतो, पैक्स अध्यक्ष राजनारायण सिंह, हेमनारायण सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी साह, योगेन्द्र दास, बालेश्वर बैठा, अमरेश साहू, उपेन्द्र सिंह, देवन पासवान, शंकर शर्मा, जितेंद्र कुमार, बालेश्वर चैधरी, विपिन सिंह, मुन्ना कुमार, कंचन कुमार, रौशन राम, रामनिवास मिश्र, संजीत राम, सचिन कुमार, गुरूचरण महतो, महेश महतो, जयपुर पासवान, अशोक प्रभाकर, रामचन्द्र दास, महेश कुमार, राजू कुमार व सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित हुए।