
ओईनी न्यूज़ नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने अपार आईडी वाले छात्रों को हवाई यात्रा में छूट के साथ कई अन्य सुविधाएं देने की तैयारी कर ली है। ऐसे छात्रों को एक एयरलाइंस कंपनी द्वारा हवाई यात्रा पर विशेष रियायत दी जाएगी और इससे शैक्षणिक यात्रा किफायती होगी।
इस बाबत जानकारी देते हुए उच्च विद्यालय बेला के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बच्चों को बताया कि अब आप हवाई यात्रा बुकिंग के दौरान सिर्फ अपनी अपार आईडी संख्या दर्ज करेंगे, और संबंधित ऑफर की जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी।
शिक्षा मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अपार आईडी बनवाना अनिवार्य है, लेकिन अब तक गति धीमी इससे बनवाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
छात्र-छात्राओं के शिक्षा-संबंधित सभी रिकॉर्ड नामांकन, मार्कशीट, डिग्री, प्रमाण-पत्र, क्रेडिट-पॉइंट्स आदि एक ही अंक (12 अंकीय) के अंतर्गत सुरक्षित रहेंगे। फर्जी प्रमाणपत्र, मार्कशीट, डिग्री आदि पर रोक लगेगी क्योंकि सारा डेटा आसान-सुलभतरीके से ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
विदित हो कि, जिले में प्राथमिक से लेकर 12वीं तक सरकारी और निजी स्कूलों में कुल लगभग 8 लाख 35 हजार 553 विद्यार्थी नामांकित हैं। अब तक उनमें से लगभग 5 लाख 27 हजार 933 छात्रों का अपार आईडी कार्ड बना है, अर्थात लगभग 63.18 %। इसके बावजूद, जिले में अभी भी लगभग 36-37% छात्र-छात्राओं का अपार आईडी नहीं बना है।