Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • पारदर्शिता, निर्णयों का उचित दस्तावेजीकरण और निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन महत्वपूर्ण : पंकज कुमार सिन्हा
  • दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं : निशांत, स्वास्थ्य मंत्री ने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
  • अगले 5 दिनों में उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
  • इंटरनेट का लाभ उठाने के लिए समझदारी और सावधानी जरूरी : डॉ. शशि
  • एचआईवी प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : निशांत कुमार,
  • राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक
  • मिलावटी एवं एक्सपायर खाद्य सामग्री के विरुद्ध खाद्य विभाग की सख्ती जारी, कई प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस
  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिसंबर से सजेगा किसान मेला, तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा विश्वविद्यालय
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम, कहा विधि व्यवस्था में चूक बर्दाश्त नहीं

निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीएम, कहा विधि व्यवस्था में चूक बर्दाश्त नहीं

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar21/10/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
बैठक को संबोधित करते डीएम व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। निष्पक्ष, स्वतंत्र, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी और प्रथम कर्तव्य है। किसी भी स्थिति में चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता से समझौता न हो। स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन के साथ रात्रि गश्त अनिवार्य रूप से की जाए। जनसभा स्थलों एवं चेकपोस्टों पर सघन निगरानी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदाताओं को भयमुक्त माहौल में मतदान का अधिकार देने के लिए “सहयोगात्मक और अनुशासित व्यवहार” अपनाएँ।

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 61 कंपनियों के कमांडिंग अफसरों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही।

इसके पुर्व बैठक की शुरुआत करते हुए श्री कुशवाहा ने सभी कंपनी कमांडरों का स्वागत किया और निर्वाचन कार्यों के संचालन में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 61 कंपनियाँ पहुँच चुकी हैं, जबकि कुल 120 से 125 कंपनियों के आने की संभावना है।

डीएम श्री कुशवाहा ने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ मतदान संपन्न कराना है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था की चूक स्वीकार्य नहीं होगी। सभी सुरक्षा बल अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं सतर्क निगरानी बनाए रखें।” उन्होंने यह भी कहा कि 24 अक्टूबर को माननीय प्रधानमंत्री के समस्तीपुर में दो स्थानों पर होने वाले जनसभाओं को लेकर विशेष तैयारी की जाए।

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सुरक्षा की कमान सदर अनुमंडल पदाधिकारी (प्रथम) संजय कुमार पांडेय को सौंपी गई है, जिनसे सभी बलों को समन्वय बनाए रखना होगा। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि समस्तीपुर और आसपास के जिलों में कुल 51 चेकपोस्ट सक्रिय किए जा चुके हैं। उन्होंने बलों को निर्देश दिया कि चेकिंग के दौरान आम जनता के साथ सकारात्मक और शालीन व्यवहार रखें, क्योंकि लोक आस्था का महापर्व छठ निकट है और लोगों का आवागमन बढ़ गया है।

उन्होंने मध निषेध कानून के सख्त अनुपालन पर भी बल दिया और कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि मतदान के दिन सभी पोलिंग स्टेशनों पर सीएपीएफ जवानों की सक्रिय उपस्थिति रहेगी। मतदान केंद्रों पर 100ः वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है तथा मीडिया कर्मियों को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने आगे कहा कृ “हमारा लक्ष्य भयमुक्त वातावरण में मतदाताओं को मतदान करने का अवसर देना है।

हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे।” जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चैकसी बरतने के निर्देश दिए गए। सभी चेकपोस्टों पर पर्याप्त बल की तैनाती की जा रही है ताकि जनसभा और निर्वाचन दोनों की सुरक्षा व्यवस्था निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जा सके। बैठक में एसडीपीओ प्रथम संजय कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, कंपनी कमांडर राजेश दुलार, एसके उपाध्याय, हरिओम सहित कई अन्य कमांडिंग ऑफिसर उपस्थित थे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Bihar Assambly Elections 2025
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, प्रतियोगिता 1 से 6 नवंबर तक

26/10/2026

दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन 2026 : बूथ नंबर 60 पर 20 मतों का अंतर, हुई वोटों की हेराफेरी या मानवीय त्रुटि, जिम्मेदार कौन?

25/10/2026

पर्व त्योहार के अवसर पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी शीर्ष प्राथमिकता : निशांत

25/10/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?