Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक नागरिक कर्तव्य भी : ब्रजेश कुमार

    मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक नागरिक कर्तव्य भी : ब्रजेश कुमार

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/10/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    शपथ लेते पदाधिकारी व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार आसन्न बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर में मतदाता जागरूकता शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए अपनी पूर्ण निष्ठा से कार्य करने तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

    इस दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके।

    कार्यक्रम में स्वीप एवं मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, विभिन्न शाखाओं के वरीय अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में यह प्रतिज्ञा दोहराई कि वे निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाएंगे।

    इस अवसर पर अपने संबोधन मेंअपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक नागरिक कर्तव्य भी है। प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को और सशक्त किया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक मतदान केंद्र तक पहुंचे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता में लोकतांत्रिक चेतना का विस्तार करना, मतदान के महत्व को रेखांकित करना और मतदाता प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा।

    समारोह के अंत में सभी अधिकारियों ने एकजुट होकर लोकतंत्र के इस पर्व को जन-आंदोलन के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    Bihar Assambly Elections 2025
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?