
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। नगर निगम वार्ड संख्या 47 के भीरी टोला, लगुनिया रघुकंठ इलाके में एक खतरनाक स्थिति बनी हुई है। शंभू सिंह के घर के पास बीच सड़क पर खड़ा बिजली का पोल लोगों की परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पोल कई महीनों से सड़क के बीच में खड़ा है। तिमुहानी होने के कारण राहगीरों और दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को इससे रोजाना खतरा बना रहता है। कई बार लोग इस पोल से टकराकर घायल भी हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
इस बाबत स्थानीय निवासी कहते हैं कि इसकी जानकारी नगर निगम से ले कर पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों तक को है। मगर अधिकारी सिर्फ दौरे पर आते हैं, कोई कार्रवाई नहीं होती है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि बिजली विभाग के सहयोग से जल्द से जल्द इस पोल को हटाया जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।