
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । जिला समाहरणालय में शनिवार को 1902 में आज के ही दिन जन्में बिहार की माटी के सपूत, समाजवाद के सच्चे सिपाही और संपूर्ण क्रांति (जेपी आंदोलन) के प्रणेता लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि र्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। तदुपरांत उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय, एवं पंचायती राज पदाधिकारी, सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर लोकनायक को श्रद्धांजली अर्पित की।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने लोकनायक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक निर्भीक, प्रखर एवं सच्चे समाजवादी राजनेता थे। उनका जीवन राष्ट्र सेवा और जन-कल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस क्रम में अन्य वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने उद्बोधन में लोकनायक के आदर्शों और समाजवाद के प्रति उनके अटूट विश्वास को याद किया और कहा कि उनके आदर्श, नई पीढी केलिए सदैव अनुकरणीय हैं।