Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण हैं आपके संस्कार और आपका दृष्टिकोण : डीएम

    हार और जीत से अधिक महत्वपूर्ण हैं आपके संस्कार और आपका दृष्टिकोण : डीएम

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar08/10/2025Updated:08/10/2025No Comments4 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    उद्घाटन करते डीएम व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। हार-जीत खेल का हिस्सा है, इससे आपकी प्रतिभा और क्षमता का अंतिम मूल्यांकन नहीं हो सकता क्योंकि हार और जीत दोनों ही अस्थाई होते हैं। इसलिए हर और जीत से अधिक महत्वपूर्ण हैं आपके संस्कार और आपका दृष्टिकोण। मुझे विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा और खेल भावना के प्रदर्शन से इस प्रतियोगिता को यादगार बनाएंगे।

    जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने खेल विभाग, शिक्षा विभाग, खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में शहर के पटेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही।

     सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ियों में जो उत्साह दिख रहा है, वह सराहनीय है। मेरी अपेक्षा है कि आप सभी खेल भावना का सम्मान करेंगे, तथा अनुशासन और परस्पर सम्मान के साथ खेलेंगे।

    बताते चलें कि खेल विभाग, शिक्षा विभाग, खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को पांच दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। जिले के सभी बीस प्रखंडों के लगभग 3000 से अधिक अंडर-17 बालक-बालिका प्रतिभागियों के बीच खेले जाने वाले इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पदाधीकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

    तत्पश्चात डीएम ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने डीएम सहित अतिथियों का खेल बैच लगाकर तथा पौधा व स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

    तदोपरान्त स्काउट एंड गाइड के बैंड बाजे की धुन पर विभिन्न प्रखंडों से आए स्कूली बच्चों ने मनमोहक मार्च पास्ट किया। उ.वि कर्पूरीग्राम के शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में शिरकत करने वाले बच्चों को अनुशासन एवं खेल भावना के तहत खेलने की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर डीएसओ श्री शर्मा ने कहा कि खेल का मुख्य संदेश व्यक्तित्व का विकास एवं अनुशासन है। मौके पर खेल कार्यालय के सहायक वरुण कुमार सिंह के अलावे विभिन्न स्कूलों के खेल शिक्षक मौजूद थे।

    इसके बाद मौजूद खिलाड़ियों शिक्षकों और अभिभावकों को स्वीप कोषांग के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला खेल पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने किया।

    जिला खेल विभाग के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 एवं अंडर 19 आयु वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, योगा, कुश्ती एवं ताइक्वांडो सहित 17 खेल विधाओं में अपना दम खम दिखाएंगे और इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

    प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए 100 मीटर फर्राटा दौड़ बालिका वर्ग में बिरसिंहपुर की शालू सिंह, डीएभी की सुहानी कुमारी एवं वारिसनगर की वर्षा कुमारी ने क्रमश: गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं बालक वर्ग में बिरसिंहपुर के फैजान अली, पटोरी के हरिओम एवं हसनपुर के ज्योतिरादित्य ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    इसी तरह 800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में पटोरी की रिया कुमारी ने प्रथम स्थान, जगतसिंहपुर की प्रिया कुमारी ने द्वितीय एवं रोसड़ा की नीलम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग में डीएभी के सीमांत कुमार, आरएसबी के अमन कुमार और पटोरी के अमृत कुमार ने क्रमश गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।

    वही 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आरएसबी के अमन कुमार, डीएवी के निशांत कुमार, रोसड़ा के अंशु कुमार और बालिका वर्ग में मगरदही की राजनंदनी कुमारी, बिरसिंहपुर की सृष्टि कुमारी एवं रसलपुर की रिया कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    इसके अलावा अंडर 17 बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के ओपन ट्रायल में प्रतिभागी खिलाड़ियों से बारी-बारी से गेंदबाजी, बल्लेबाजी एवं क्षेत्ररक्षण के जरिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    5 days district level SGFI school games Patel Maidan
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?