

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष अमरेश साह के संयुक्त अध्यक्षता में युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान के साथ जिला प्रभारी संजीव साह, कार्यक्रम जिला प्रभारी जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ गिरीश कुमार, डॉ स्वेता कुमारी और संतोष कुमार झा के नेतृत्व में संपन्न रक्तदान शिविर में दर्जनों युवओं ने ने रक्तदान किया।
इसके पुर्व बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस क्रम में उनके लाइव प्रसारण सुनने के साथ-साथ उनके जीवनी पर आधारित चलो जीते हैं रथ को समस्तीपुर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी के नीलम सहनी और दक्षिणी के शशिधर झा ने संयुक्त रूप से भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया और उनके स्वस्थ दिर्घायु रहने के कामना को लेकर हरपुर एलौथ स्थित जिला कार्यालय पर पूजा हवन आदि सहित भव्य अनुष्ठान कर सेवा पखवाडा का शुभारंभ किया।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, निधि सिंह राजपूत, सहित सकडो कार्यकर्ता मौजूद थे। पीएम मोदी जी के 75 वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों पर पीएम नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण का प्रबंध किया गया था। इसी क्रम में समाहरणालय समस्तीपुर में आयोजित लाईव प्रसारण के मौके पर मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी, दक्षिणी शशिधर झा के साथ रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, सुनील राय, अरविंद कुशवाहा, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, आदि मौजूद थे।
स्टेशन चैक महात्मा गांधी स्मारक स्थल परिसर में स्वच्छता अभियान में सुजय कुमार पासवान, सुनील कुमार गुप्ता प्रदीप शाह शिवे, आदि मौजूद थे।