
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। हमारा प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनको तैयार करना है। प्रतिवर्ष आयोजित STEP इसी उद्देश्य का हिस्सा है। इसके माध्यम से हम सुदूर ग्रामीण इलाकों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आर्थिक सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
गुरुवार को शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रतिष्ठित संस्था शिक्षाकुंज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान निदेशक ई अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सभागार में मौजूद अभिभावकों व छात्र छात्राओं से उक्त बातें कही।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, सपने कभी गांव – शहर, अमीर – गरीब नहीं देखते वे तो बरबस ही आंखों में बस जाते हैं। उच्च शिक्षा, बड़ी सफलता आदि के सपने सभी देखते हैं। मगर कई बार आर्थिक परेशानी बाधा बन कर बच्चों के सपने को रोक देते हैं। बच्चों के सपने साकार करने में इसी बाधा को खत्म करने का हमने संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा कुंज ने STEP – 2025 का सफल आयोजन बीते दिसंबर 2024 में कराया था। इस परीक्षा में 4474 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें उच्च शिक्षा की दिशा में प्रोत्साहित करना था।
बताते चलें कि शिक्षा कुंज ने 7 सितंबर को आयोजित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 2.5 लाख का नगद पुरस्कार एवं 2.5 करोड रुपए की स्कॉलरशिप प्रदान किया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स आर्यन अग्रवाल, वीर अर्जुन यादव, आयुष कुमार, सौम्या राय, कुमार अंकित, ज्ञान भारती, गुलशन कुमार, आदित्य प्रकाश, सृष्टि कुमारी व अन्य सभी प्रतिभावान बच्चे उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभावानों के अभिभावक एवं अतिथियों ने शिक्षा कुंज की इस पहल को काफी सराहा और कहा कि STEP के माध्यम से हर तबके के छात्र अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
मौके पर मौजूद संस्थान के शिक्षको एवं सहकर्मियों ने बच्चों एवं अभिभावकों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी देते हुए जो कक्षा 6 से 12वीं तक अध्यनरत सभी बच्चों के लिए संचालित फाउंडेशन को