
ओईनी न्युज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। जीविका समूह या स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित महिलाओं के स्वरोजगार हेतु 10000 रूपये दिया जाना है। इसकेलिए सरकार ने किसी व्यक्ति या जीविका एवं स्वयं सहायता समूहों से अलग किसी व्यक्ति या विभाग या संस्था को अधिकृत नहीं किया है और न ही इस योजना के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित है।
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं से उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कुछ बिचौलियों के सक्रिय होने की खबर मिली है। इसलिए यह स्पष्ट करना और महिलाओं को जागरूक करना आवश्यक है कि इस योजना का लाभ लेने केलिए महिलायें ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय जीविका के समूहों और शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की महिलायें एएलओ के माध्यम से आवेदन करें।
श्री कुशवाहा ने जोर देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति या कर्मचारी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। समूह से जुड़ कर समूह के माध्यम से ही आवेदन करें। यदि कोई इस तरह का प्रयास करता है तो इसकी जानकारी कार्यालय को अवश्य दें। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय आदि मौजूद थे।