
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क विद्यापतिनगर । पटना के अरोरा हाउस में आयोजित बिहार कप कराटे प्रतियोगिता में संत मेरिस इंग्लिश स्कूल बाजिदपुर विद्यापतिनगर के छह बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते हुए कर पदक जीते हैं। अंडर-14 वर्ग के लिए आयोजित इस इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में पूरे राज्य से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, गया, मुंगेर और पटना केआये 300 से अधिक बाल और किशोर खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया था।
जिसमें तेजस कुमार गोल्ड, लक्ष कुमार सिल्वर, ओजस कुमार, सक्षम कुमार, हर्ष राज और जहान्वी सिंह ब्रॉन्ज मेडल जीते। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया, जबकि अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
स्कूल के डायरेक्टर ए थॉमस ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि हमारे स्कूल के बच्चों के द्वारा इस शानदार प्रदर्शन से सिर्फ स्कूल व इस क्षेत्र का नहीं बिहार का मान बढ़ा है। इतनी बड़ी प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ियों का पदक जीतना अत्यंत गर्व की बात है। विजेता खिलाड़ियों को प्रिंसिपल सी.जी थॉमस के साथ-साथ शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।