
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। देश की युवा शक्ति अगर रक्तदान के प्रति जागरूक हो जाए तो भारत में कभी रक्त के अभाव में किसी की जान नहीं जायेगी और रक्त केंद्र अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाने में सहयोग कर पाएगा। उन्हेांने कहा कि देश के हर युवा को छः माह के अंतराल पर अवश्य रक्तदान करना चाहिए ताकि स्वयं भी स्वस्थ रहे और समाज भी स्वस्थ रहे। सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कु बादल ने कहा कि रक्त दान को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रम और अफवाह को मिटाना बेहद जरूरी है। इसकेलिए रक्तदान के लिए व्यापक जन जागरूकता बेहद जरूरी है।
बताते चलें कि सनातन रक्तदान समूह के बैनर तले पूसा प्रखण्ड के मुजौना स्थित काली मंदिर प्रांगण में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। गांव के नियमित रक्तवीर आशुतोष झा और उनके साथियों के प्रयास और जागरूकता के बाद पहली बार इस गांव में रक्तदान शिविर लगा जिसमें 30 रक्तवीरो ने पूरे उत्साह से रक्तदान किया। इस शिविर की विशेषता ये रही कि रक्तदान करने वाले ज्यादातर युवाओं ने पहली बार अपना रक्तदान किया।
इस अवसर पर समूह के संस्थापक अविनाश कु बादल ने कहा कि रक्तदान से न किसी तरह की कमजोरी आती है न हीं इसका सेहत पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव पडता है। अपितु रक्त दान करने से शरीर में नई रक्तकोशिकायें बनने व्यक्तित्व में निखार आता है और रक्तचाप, आदि रक्त संबंधी बिमारियों का खतरा कम हो जाता है।
शिविर में रक्तदान करने वालों में पुतुल कुमारी, पूजा पाठक, धीरज कुमार मिश्रा, गौरव कुमार, सत्यम कुमार झा, बिपिन कुमार झा, शिवम कुमार झा, अनुज शर्मा, सिद्धांत कुमार पाठक, नितिन कुमार, सुभाष कुमार झा, अखिलेश झा, कृष्णा कुमार झा, नारायण दास, अजित कुमार झा, आलोक कुमार झा, रविशंकर कुमार, विवेक कुमार, दीपक पाठक, कुंदन कुमार पोद्दार, अर्जुन कु पटेल, अंकित झा, राजू मिश्रा, दुर्गेश झा, रौनक ठाकुर, सोनू कुमार आदि रहे का कार्य रेड क्रॉस सोसायटी समस्तीपुर द्वारा किया गया। सनातन रक्तदान समूह के सचिव संजीव रंजन, अध्यक्ष दीपक सिंह चैहान, रवि कुमार, इंद्र कुमार, ऋतिक कुमार, अनिकेत कुमार, अंकुश महतो के कुशल नेतृत्व में शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।