
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । रविवार को समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में प्राचार्य प्रो डाॅ मीना प्रसाद की विदाई के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उजियारपुर की प्रथम सांसद अश्वमेध देवी सहित अतिथियों एवं प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ समारोह की शुरूआत हुई।
तदुपरांत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से आयोजन को दिशा दी गई। तत्पश्चात अतिथियों को मिथिला परम्परानुसार पाग, चादर, पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नये प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि का महाविद्यालय परिवार ने हार्दिक स्वागत किया एवं बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. शशि ने कहा कि यह महाविद्यालय मेरा अतीत व वर्तमान दोनों रहा है। महाविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समुचित समाधान एवं उनका चहुँमुखी विकास कर आदर्श नागरिक बनाएँगे ताकि राष्ट्र को मजबूती मिल सके।
मौके पर पूर्व सांसद अश्वमेध देवी, एम. एल.सी. डॉ. तरूण कुमार, जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. सत्येन्द्र नारायण राय, डॉ. हरि प्रसाद राय, डॉ. निर्मल प्र0 सिंह, डॉ. विगन राम, डॉ. कृष्ण कुमार सिंह, डॉ. उमा सिंहा, डॉ. अभिलाषा सिंह, डॉ. शहनाज प्रवीण, कर्नल रवीन्द्र रावत, डॉ. विनय कुमार, डॉ. विजय गुप्त, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. एस.एम.ए.एस. रजी, प्रो. महेश कुमार चैधरी, डॉ. दुर्गेश राय, डॉ. दयानंद मेहता, डॉ. खुर्शीद अहमद खान, डॉ. अपराजिता राय, डॉ. दिनेश्वर राय, डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. प्रिया दूबे, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. शिवानंद पटेल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. विश्वनाथ साह, डॉ. जितेन्द्र प्रसाद, डॉ. चाँदनी रानी, डॉ. माला यादव, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. उमा शंकर साह, डॉ. मीनाक्षी कुमारी, डॉ. खुर्शीद आलम, डॉ. सरस्वती कुमारी, डॉ. सुमन सिन्हा, डॉ. कौशलेन्द्र झा, डॉ रवि गुप्ता, विमलेश कुमार सिंह, योगेन्द्र राय, शशिशेखर प्रसाद यादव, संजीव कुमार सिंह, विकास झा, शिव कुमार समेत महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. राहुल मनहर एवं डॉ. श्वेता दुबे ने संयुक्त रूप से किया। धन्यवाद डॉ. अनिल कुमार सिंह ने किया ।