
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । नगर निगम समस्तीपुर लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है। आम नागरिकों की भावनाओं के अनुरूप एक नई पहल के तहत सुपर सकर मशीन क्रय कर छोटे-बड़े नालियों की सफाई को आसान बना दिया गया है।
समस्तीपुर मेयर अनीता राम ने शुक्रवार को सुपर सकर मशीन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह सुपर सकर मशीन आम नागरिकों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। इस मशीन से नालियों की सफाई हेतु स्लैब तोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी और सड़क पर कचरा भी इकट्ठा नहीं रहेगा।
इस मशीन के माध्यम से निकाला गया कचरा सीधे कंटेनर में भरकर किसी निश्चित स्थल पर आसानी से गिराया जा सकता है।
महापौर अनिता राम एवं नव-नियुक्त नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर सुपर सक्शन मशीन का उद्घाटन किया। क्रांति होटल के पास आयोजित कार्यक्रन में सुपर सक्शन मशीन का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सशक्त स्थयी समिति सदस्य धनश्याम भरोष पंडित. गौतम कुमार, वार्ड पार्षद पुनम देवी (11), ममता कंवर (32), निलम देवी (34), सोनी कुमारी नगर निगम कर्मचारी एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।