
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के बिरौली स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन सभा में मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की गई।
इस दौरान उपप्राचार्य आर.एस. झा ने जीवन में अध्ययन के साथ खेल-कूद को भी प्रमुखता देने की जरूरत पर बल दिया। वहीं खेल शिक्षक पी.के. जायसवाल एवं अर्चना ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय आयोजन में रस्सा कस्सी, बोरा दौड़, थ्री-लेग रेस, वॉलीबॉल प्रतियोगिता और खेल पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

दलसिंहसराय स्थित सेंट स्टीफेन्स स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य प्रबंध निदेशक जगदीश सिंह, चेयरमेन निशांत राज, प्राचार्य डॉ. सुजाता जगदीश, प्रबंधक आनंद कुमार, पीआरओ ललित भूषण इंदु, सीनियर इंचार्ज पूनम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
वहीं मेजर ध्यानचंद के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प भी अर्पित किया गया। मंच का संचालन करते हुए रौशन कुमार झा ने मेजर ध्यानचंद के बारे में बच्चों को बतलाया।
मंच से मुख्य प्रबंधक निदेशक ने खेल के महत्व पर बच्चों को विस्तृत जानकारी दिए। वहीं प्राचार्य के द्वारा बच्चों को शारीरिक खेलकूद पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। विद्यालय के चेयरमैन ने मोबाइल गेम न खेलकर मैदान में खेलकूद करने की सलाह दिए।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन विद्यालय परिसर में अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिका छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।