
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । डेल्टा सीड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। जो विभिन्न देशों में किसानों की अच्छी गुणवत्ता वाली सीड देने की काम करती हैं। हम हमेशा से किसानों के समृद्धि की दिशा में किसानों के हितों का ख्याल रखते आ रहे है। यही कारण है कि डेल्टा के उत्पाद कम लागत में अधिकतम पैदावार की गारण्टी देते है।
गुरूवार को रोसडा स्थित सौरभ एजेंसी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए डेल्टा एग्रीजेनेटिक्स प्राईवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों ने उक्त बातें कही। बताते चलें कि गुरूवार को डेल्टा एग्रीजेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एस्क्यूटिव ऑफिसर हैदराबाद से मिस्टर संजय तांगड़ी के साथ में वाइस प्रेसिडेंट मिस्टर धनंजय कुमार एवं एरिया सेल्स मैनेजर मंगेश कुमार द्वारा रोसड़ा के सौरभ एजेंसी भीरहा में पहुंचे।
जहां सबसे पहले पदाधिकरियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग शाॅल आदि से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों को धान की उन्नत किस्म डेल्टा धनक, और गेहूं की उन्नत किस्म डीएसडब्लू 303 के बारें में जानकारी दी।
अपने संबोधन में उन्हेांने किसानों से अपील करते हुए कहा की दोनों किस्मों को खेतों में लगाकर कम लागत में अधिक पैदावार पाकर अच्छा मुनाफा पा सकते हैं। ये दोनों किस्में यहां के जलवायु और मिट्टी के लिए बहुत उपयुक्त हैं।