
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 समस्तीपुर। फोटोग्राफी एक जिम्मेदारी भरा कार्य है। उत्सवी माहौल हो या जीवन के किसी खास पल, या अवसर उन्हें यादों में संजोने केलिए फोटोग्राफर की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं, किसी खबर को प्रभावी बनाने में भी फोटोग्राफी अहम भूमिका निभाती है।
समस्तीपुर फोटोग्राफी संघ के जिलाध्यक्ष भोला अग्रवाल ने मंगलवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि विषय-वस्तु को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने में फोटोग्राफर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकेलिए फोटोग्राफर का प्रशिक्षित होने के साथ-साथ उसे अपने कार्य और जिम्मेदारी की गंभीरता का अहसास होना भी जरूरी है। मोबाइल में कैमरा आने से इस अहसास में कमी आई है क्योंकि अब हर कोई फोटोग्राफर दिखने लगा है।
बताते चलें कि समस्तीपुर जिला फोटोग्राफी संघ ने मंगलवार को धूमधाम से विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस मनाया। इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष भोला अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित छायाकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 9 जनवरी 1830 को पहली बार फोटोग्राफी प्रक्रिया का आविष्कार हुआ था। उसके बाद 19 अगस्त 1839 को फ्रांस की सरकार ने इसे जनता को निःशुल्क उपलब्ध कराया। इसीलिए 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
मौके पर केक काट संघ के सदस्यो ने एक दूसरे को बधाई दी और फोटोग्राफी के काम को और बेहतर तरीके से करने का संकल्प लिया।
समारोह में दिनेश गुलयानी, अनुरुद्ध कुमार, अमर कुमार, रजनीश कुमार, दिवाकर, माही, दीपक, दिनेशजी, राजेश कुमार, ऋतिक कुमार आदि उपस्थित थे।