
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिले भर में 79वाॅ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरी कायनात देश भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। हर तरफ देश भक्ति के गीतों से वातावरण गुंजायमान था।
इस अवसर पर सबसे पहले अहले सुबह जगह-जगह देश भक्ति के नारे लगाते विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मुख्य कार्यक्रम शहर के पटेल मैदान में आयोजित था। जहां जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने परेड का निरीक्षण करने के बाद झंडोत्तोलन किया।
साथ ही विधान पार्षद डाॅ तरूण कुमार, महापौर अनीता राम, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, जिला परिषद अध्यक्ष खुश्बू कुमारी, आरक्षी अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की मौजूदगी में गुब्बारे उडा कर जश्न मनाया।
इस दौरान विभिन्न विभागों व संस्थानों द्वारा चित्ताकर्षक झांकियां भी निकाली गई। तदुपरांत उत्कृष्ठ झांकी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान केलिए कार्यालय कर्मियों, समाजसेवियों सहित अलग अलग क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया गया।
इसके पुर्व समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी श्री कुशवाहा के अलावा अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीओ दिलीप कुमार, ने गणमान्य लोगों की उपस्थिति में झंडे को सलामी दी। तदुपरांत उत्कृष्ट योगदान केलिए विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं नगर निगम कार्यालय परिसर में मेयर अनीता राम, जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष खुश्बू कुमारी, भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष द्वय नीलम सहनी एवं सिद्धेश्वर झा, राजद कार्यालय पर रोमा भारती, जदयू कार्यालय पर डाॅ दुर्गेश राय, ने झंडोत्तोलन किया।
दूसरी तरफ समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों सहित कई अधिवक्ताओं की मौजूदगी में झंडे को सलामी दी।
जबकि जिला उपभोक्ता फोरम समस्तीपुर में भी स्वतंत्रा दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर फोरम के रजिस्ट्रार श्रवण कुमार पेशकार गजराज शर्मा चन्दन कुमार मो कैशर रविकांत पंडित, हरे कृष्ण राम, अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा उर्फ दीपू, दीपक कुमार अम्बष्टा, दिवाकर कुमार, अमरजीत कुमार के अलावे बहुत से अधिवक्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा ने मंडल मुख्यालय स्थित इंदिरा स्टेडियम में परेड का निरीक्षण किया और झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल प्रबंधक वाणिज्य अनन्या स्मृति, सहित मंडल मुख्यालय के कई पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।