Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » मनोविकारों से स्वयं की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प का बंधन बांधने का पर्व है रक्षाबंधन: रानी दीदी,

    मनोविकारों से स्वयं की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प का बंधन बांधने का पर्व है रक्षाबंधन: रानी दीदी,

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar08/08/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    राखी बांधती रानी दीदी व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।

    Oini24 डेस्क समस्तीपुर । रक्षाबंधन का त्योहार मनुष्य आत्माओं को मन-वचन-कर्म से पवित्र बनने एवं मनोविकारों से स्वयं की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्प का बंधन बांधने का यादगार पर्व है। शुक्रवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में आयोजित अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर से पधारीं बिहार ब्रह्माकुमारीज संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी ने अपने आशीर्वचन में उक्त बातें कही।

    उन्होंने कहा कि,  परम रक्षक परमपिता परमात्मा शिव भारत भूमि पर ब्रह्मा तन में अवतरित होकर उनके मुख कमल से आदेश देते हैं- पवित्र बनो, राजयोगी बनो। जो आत्मायें परमात्मा को पहचान कर उनके इस आदेश को आत्मसात करती हैं, उनका जीवन व्यसन-बुराइयों एवं पाप कर्मों से सुरक्षित होने लगता है।

    रानी दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव नारी शक्ति को निमित्त बनाकर आत्माओं में ज्ञान-योग की शिक्षा द्वारा उनकी ज्ञान-ज्योति जगाते हैं और प्रतिज्ञा करवाते हैं कि हमें घर-गृहस्थ में रहकर बुराइयों का त्याग कर भगवान के दिखाए हुए श्रेष्ठ मार्ग पर चलना है। वर्तमान समय देश एवं विदेश में हजारों सेवाकेंद्र के द्वारा लाखों नर-नारी जीवन को पवित्र एवं सात्विक बनाकर सुख-शांति का अनुभव कर रहे हैं।

    इस अवसर पर पूरे जिले से पधारे सैकड़ों भाई-बहनों को व्यसन-मुक्ति, नशा-मुक्ति का भी संकल्प करवाया गया और समाज को व्यसन-मुक्त बनाने में अपना संपूर्ण योगदान देने का संकल्प करवाया गया।

    कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए दीदी का स्वागत किया और पूरे जिले से पधारे भाई-बहनों का भी स्वागत किया। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा- दीदी ने मुझे राखी बांध कर पवित्र जीवन बनाने की हिम्मत प्रदान की, शक्ति प्रदान की। विगत 37 वर्षों से इस पवित्रता के मार्ग पर निर्विघ्न होकर दीदी की आशीर्वाद से चल रहे हैं।

    उन्होंने दीदी के सम्मान में कहा- आपको मैं क्या दूं दिल के सिवाय, आपको हमारी उमर लग जाए। ताकि अनेक आत्माओं को दुःख-अशांति से मुक्त कर सुख-शांतिमय जीवन बनाने में आप निरंतर सेवारत रहें।

    कार्यक्रम में मुख्य रुप से सविता बहन, पटोरी से रंजना बहन, रोसड़ा से कुंदन बहन, दलसिंहसराय से सोनिका बहन, मोहिउद्दीन नगर से आशा बहन, पूसा से पूजा बहन, रामगोपाल सुरेका, चंद्रलेखा सुरेका, रमेश चांदना, डीके सिंह, कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ पंकज, डॉ दशरथ तिवारी, निर्दोष जी, ओम प्रकाश भाई, राजकुमार भाई, तरुण भाई, वरुण भाई सहित पूरे जिले से सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित थे।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय रक्षाबंधन महोत्सव राजयोगिनी रानी दीदी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?