मेंहदी दिखाती छात्रायें।
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सावन का जिक्र हो और बात मेहंदी की नहीं हो कुछ अधूरेपन का अहसास मन को कचोट जाता है। ऐसा ही कुछ है औषधीय गुणो की खान मेहंदी और उष्णता से शीतलता की ओर बढने में सहायक पवित्र माह सावन का रिश्ता।
सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने सावन महोत्सव के समापन पर आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के दौरान उक्त बातें शिक्षकों व छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि मेहंदी न सिर्फ श्रृंगार की वस्तु है बल्कि यह शरीर को शीतल रखने का काम भी करता है।
बताते चलें कि शुक्रवार को सिटी सेंट्रल स्कूल के मोहनपुर रोड , भईधारा , जितवारिया, नकटा और मूसापुर शाखाओं में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें छात्राओं ने एक से बढ कर एक मनोहारी व नयनाभिरामी आकृतियां हथेली पर सजा कर निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडे ने कहा मेहंदी एक प्राचीन कला है जो न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोकप्रिय है मेहंदी शुभ, सुंदरता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
मौके पर वरीय प्राचार्य सी के ठाकुर, प्राचार्या मुलाथारा कविता करुणाकरण, सुषमा ठाकुर, श्याम कुमार चैरसिया, रूपांजलि कुमारी, सुप्रिया कुमारी, शैक्षणिक इंचार्ज राधेश्याम ठाकुर, आनंद शंकर, सुदर्शन शर्मा, राहुल पांडे ,निशा कुमारी, कीर्ति कुमारी, रतन कुमारी आदि शिक्षक और शिक्षिका उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में साजिदा, स्वर्णिका, आयशा, साक्षी, तमन्ना, प्रियांशी, शिवांजलि, पूर्णिमा, आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया।