
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । गुरूवार को प्रखंड के बेला पंचरुखी स्थित मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में इको क्लब की बैठक आयोजित की गई।
जिसमें इको प्रिज्म कलेक्टिव के राणा अरुण ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए कई सुझाव दिए। इस दौरान उन्हेांने कहा कि ऊर्जा के वर्तमान स्रोत, वैकल्पिक स्रोत और भविष्य में अन्य श्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता है।
इस अवसर पर वर्तमान में कोयला से ऊर्जा उत्पत्ति के कारण होने वाले पर्यावरण प्रदूषण से जीवों के जीवन पर हो रहे दुष्प्रभाव पर गहन चर्चा की गई।
मौके पर बाल संसद की प्रधान मंत्री शालिनी कुमारी, उपप्रधान मंत्री प्रीतेश कुमार सहित अन्य मंत्री, नोडल शिक्षक संजीव कुमार झा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
वहीं दूसरी ओर श्री कुमार ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक महिपाल व अन्य शिक्षकों के साथ बैठक कर इको क्लब को गति देने पर विचार किया।
इको क्लब के नामित शिक्षक यशवंत चैधरी के नेतृत्व में बालिकाओं ने विद्यालय के पेड़ में रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ पौधों को बचाने का संकल्प दोहराया। इसमें शिक्षिका सुधा रानी, इको क्लब की अंजनी, सोफिया आजमी, तनिक्षा व अन्य ने सहयोग किया।