
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर (एस एनबी)। पेड़ पौधे हैं तो शुद्ध हवा और जल हैं और ये दोनो हैं तो जीवन है। इसलिए हमलोगों को पेड़ लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ और प्रकृति को समृद्ध बनाने केलिए एक पेड़ अवश्य लगाए चाहिए। बुधवार को शहर के मथुरापुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर अपने संबोधन में रेंजर स्वीटी कुमारी ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि, वन-महोत्सव पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति समृद्धि और उसके सतत विकास के प्रति एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्घता है।
बताते चलें कि राज इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित वन महोत्सव धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्वीटी कुमारी रेंजर वन पदाधिकारी, समस्तीपूर, जिला भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरी नीलम सहनी, विद्यालय के निदेशक सुर्य शेखर मंडल, एवं विद्यालय के प्राचार्य यू आर सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर वन महोत्सव का उद्घाटन किया ।
वहीं अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष भाजपा उत्तरी श्रीमति सहनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रकृति की स्वच्छता और समृद्धि को समर्पित वन महोत्सव की सफलता में सामुदायिक भागीदारी बेहद जरूरी है। इसलिए हर खास अवसर को यादगार बनाने केलिए एक पेड़ अवश्य लगाए चाहिए।
विद्यालय के निदेशक श्री मंडल ने उपस्थित बच्चों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए सांसे हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाए हम का नारा दिया और कहा कि आप बच्चे देश के भविष्य हैं, इसलिए को वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा। साथ ही इस के लिए परिजनो, पड़ोसियों सहित लोगों को जागरूक और इस केलिए प्रेरित करना होगा।
इस दौरान प्राचार्य श्री सिन्हा ने सभी अतिथियों का अंग-वस्त्र, मिथिला पाग और पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मयूरापूर वार्ड पार्षद धीरज कुमार को निदेशक श्री मंडल ने अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाध दिया। मौके पर विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों के अलावा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।