
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सावन के अंतिम सोमवारी को बछवाड़ा स्थित झमटिया घाट से लाखों भक्त जनों का जत्था शहर के सुप्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में बाबा थानेश्वर नाथ को जलाभिषेक केलिए पहुंचते हैं। हर वर्ष की भांति शहर के युवाओं व समाजसेवियों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं व कांवरियों की सहायता और सेवा केलिए कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया है।
महापौर अनीता राम, जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, एएसपी संजय पाण्डेय सहित विभिन्न पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने रविवार की देर शाम गोला रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सेवा शिविरों का निरीक्षण व उद्घाटन किया। इस दौरान श्रीमति राम ने कांवरियों व श्रद्धालुओ को प्रसाद भी परोसे।
इस अवसर पर श्रीमति राम ने कहा कि कांवरियों और शिव भक्तांे की सेवा साक्षात देवाधिदेव महादेव की सेवा के समान है। इन शिविरों में कांवरियों व श्रद्धालुओं केलिए शरबत, गर्म पानी, ठंडा पानी, फल, मिठाई सहित खाने की सामग्री, दवा आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी। कई जगहों पर चिकित्सकों की टीम भी तैनात थी। इस अवसर पर सभी स्थानीय पार्षद, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य, गणमान्य समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।