
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार एवं प्रभारी सचिव मनोज कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के मार्गदर्शन में मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में बंदियों के बीच ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन स्कीम 2025 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने तथा संचालन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने किया। श्री ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा किसी रूप में हो हमेशा स्वास्थ्य केलिए, हानिकारक है। इससे न सिर्फ नशा सेवन करने वाला परेशान होता होता है बल्कि पूरा परिवार और समाज भी परेशान होता है इसलिए इसे छोड़ देना चाहिए।
वहीं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल रंजू चैधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की शक्ति युवा शक्ति है। जो आजकल स्वयं की दृढ़ इच्छा शक्ति ह्रास के कारण लोगों के बहकावे में आकर नशे में जकड़ते जा रहे हैं। जिसमें न सिर्फ उनका परिवार परेशान हैं बल्कि समाज तथा देश के लिए भी चिंता का विषय है।
पैनल अधिवक्ता रूपम कुमारी ने बताया कि अपने इर्द-गिर्द समुदाय को जागरूक करेंगे कि समाज एवं देश नशामुक्त बन सके।
आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा के तत्वावधान में डाउन 2025 के अंतर्गत भारत को नशा मुक्त बनाने की सार्थक पहल को पर लाने में युवओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए बच्चों तथा युवाओं को दृढ़संकल्पित होना होगा। ताकि वे स्वयं को तथा समाज को नशामुक्त बना सकें।
मौके पर पी एल भी सुमन कुमार मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने किया।