

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द स्थित एसके मंडल ग्रुप आॅफ इंस्टिट्युशन्स परिसर में एक नये पॉलिटेक्निक कॉलेज कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ मुसरीघरारी – समस्तीपुर पथ पर लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, रहीमपुर रूदौली, पो०-हरपुर एलौथ, थाना-मुफस्सिल, जिला-समस्तीपुर एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के शाखा कार्यालय का समस्तीपुर जिले के मोहनपुर (मेन रोड) में भव्य उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मुजफ्फरपुर सांसद सह जलशक्ति मंत्री राजभूषण चैधरी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, स्थानीय विधानपार्षद डाॅ तरूण कुमार, विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, मोरवा रणविजय साहू, के साथ एसके मंडल ग्रुप आॅफ इंस्टीच्यूशन्स के निदेशक एसके मंडल एवं लीडर्स इंस्टीच्युट की निदेशक मोनी रानी ने क्रमशः दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर श्री मंडल ने बताया कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एस.के.एम.बी.आई. करियर काउंसलिंग सेंटर की भी स्थापना की गई है। यह केंद्र सभी विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करेगा। विदित हो की संस्थान के द्वारा संचालित सभी संस्थानों में छात्रों एवं अभिभावकों को उस संस्थान में संचालित कोर्स के बारे में बताया जाता है। लेकिन अब जनता के सेवा में एस. के. एम. जी. आई. करियर काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया है।
इस केन्द्र पर कोई भी छात्र-छात्रा अपने करियर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। श्री मंडल ने बताया कि इस हेतु एक वेबसाइट पोर्टल www.skmgicareercounseling.com का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति करियर से सम्बंधित कोई भी जानकारी चाहता है तो उसे पोर्टल के माध्यम से ही तत्काल सही जानकरी दी जाएगी और अगर कार्यालय में आते है तो उन्हें भी सही जानकारी दी जाएगी। यह सेवा सभी के लिए निःशुल्क रहेगा।
श्री मंडल ने बताया कि समस्तीपुर को शिक्षा का हब बनाने के संकल्प के तहत की स्थापना की गई है। यह सेंटर न केवल समस्तीपुर जिले के विद्यार्थियों के लिए, बल्कि बिहार एवं देशभर के छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स का यह एक ऐतिहासिक कदम है।
उद्घाटन समारोह में लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की अध्यक्ष मोनी रानी एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अध्यक्ष एस. के. मंडल उपस्थित रहे और उन्होंने संस्थान के उद्देश्य, मूल्यों एवं भविष्य की योजनाओं को साझा किया। संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के छात्रों को आधुनिक, रोजगारोन्मुखी एवं सुलभ शिक्षा प्रदान करना है।
श्री मंडल ने बताया कि एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित प्रमुख संस्थानों कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, पटना, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, सिंघिया खुर्द, समस्तीपुर, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, मुरलीगंज, मधेपुरा, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, रामबाग, पूर्णियां, विद्यापति इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट, समस्तीपुर, सौम्या कृष्णा ए.एन.एम. ट्रेनिंग स्कूल, पटना, कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, समस्तीपुर। इन सभी संस्थानों में ए.एन.एम, जी.एन.एम, बी.एससी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग, डी.एम.एल.टी, बी.एम.एल.टी. बी.पी.टी, बी.एच.एम, बी.ओ.टी, डी.ओ.टी.ए. डी.ओ.ए. डी.ई.सी.जी, ड्रेसर, बीबीए, बीसीए, एम.बी.ए., एम.सी.ए. बी.एम.सी, बी. फार्मा, डी. फार्मा एवं पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रम उपलब्ध है एवं लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में ए.एन.एम., जी.एन.एम, बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम उपलब्ध है।
यह सभी कोर्सेस रोजगारोन्मुखी कोर्स है। इस नई शाखा कार्यालय एवं करियर काउंसलिंग सेंटर की स्थापना से अब समस्तीपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को नजदीक ही सभी शिक्षा संबंधी सेवाएं एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा। लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स की यह पहल शिक्षा क्षेत्र में एक नई दिशा और गति प्रदान करने वाली है। विशेष जानकारी के लिए 7646042412, 7739662412 पर सम्पर्क कर सकते हैं।