
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। सावन और मेंहंदी का बडा ही गहरा संबंध है। सावन का जिक्र मेहंदी के बिना अधूरा लगता है। शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर समस्तीपुर में आज एक अनूठी पहल के तहत जल संरक्षण पर पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। स्कूल के प्राचार्य श्री जी. एन. झा ने इस आयोजन की अध्यक्षता की और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण पर आधारित एक जागरूकता सत्र से हुई, जिसमें छात्रों को पानी की बर्बादी रोकने और इसके विवेकपूर्ण उपयोग के तरीकों के बारे में बताया गया। प्राचार्य जी. एन. झा ने अपने संबोधन में कहा, पानी जीवन का आधार है, और इसे बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र – प्रणव, अदिति, यश राज. सौरव, उपासना भारती, खुशी, अक्सा, तसनीम, नन्द रानी, तृषा, अबू हरिस, आदि अलग अलग वर्ग के छात्रों ने जल संरक्षण से संबंधित पोस्टर और भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें उन्होंने पानी के महत्व और इसके संरक्षण के उपायों को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का दूसरा हिस्सा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता थी, जिसमें छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का थीम जल संरक्षणष् रखा गया था, और छात्रों ने अपनी मेहंदी डिजाइनों में पानी, नदियों, और पर्यावरण से जुड़े प्रतीकों को उकेरा। जिसमे प्रथम विजेता वर्ग 8 से अंकिता और आयुष, दुर्तीय विजेता वर्ग 9 से खुशनसीबा और अपूर्णा, तृतीय विजेता विजेता वर्ग 10 से राज नंदनी और वंशिका प्राचार्य श्री जी. एन. झा ने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा किए।
प्राचार्य श्री जी. एन. झा ने इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ष्ऐसे आयोजनों से न केवल हमारी सांस्कृतिक और रचनात्मक विरासत को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह हमें सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति भी जागरूक करता है।
उन्होंने स्कूल की ओर से भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों को जारी रखने का वादा किया। यह आयोजन न केवल छात्रों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि उनकी रचनात्मकता को भी एक मंच प्रदान किया। इस तरह के प्रयास नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मो० राशिद ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, यह आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखता है, बल्कि बच्चों को अपनी कला को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है।
वहीँ विद्यालय के निदेशक इश्तेयाक अनवर ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम प्रभारी शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। यह आयोजन स्कूल परिसर में उत्सव के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर उत्सव को और भी यादगार बनाया।