
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । माता जी स्व राम कुमारी देवी कहा करती थी कि कांवर यात्रियों की सेवा व सहायता साक्षात देवाधिदेव महादेव की सेवा है। इसलिए उनसे प्रेरित हो कर हम हर वर्ष कांवरिया पथ पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करते हैं। अपोलो डेंटल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डाॅ ज्ञानेन्द्र कुमार ने गुरूवार को एक बैठक में उक्त बातें कही।
बताते चलें कि गुरूवार को शहर के चीनी मिल परिसर स्थित अपोलो डेंटल के सभागार में नि:शुल्क स्वास्थ्य सह कांवरिया सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने किया। इस बैठक में शिविर के आयोजन का निर्णय लेते हुए तैयारियों की समीक्षा की गई।
सावन महीने की अंतिम सोमवारी को थानेश्वर मंदिर में जल अभिषेक के लिए दूर दराज से पहुंचने वाले शिव भक्त कांवरिया के लिए हर वर्ष अपोलो डेंटल, मार्क हॉस्पिटल, मार्क इंडियन गैस एजेंसी, मार्क इंटरनेशनल स्कूल मोगलानी चक, और समस्तीपुर डेंटल, बंगाली टोला, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में लगाए जाने वाले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कांवरिया पथ पर स्थित बिशनपुर चैक पर शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर रविवार को संध्या 6ः00 बजे से शुरू होकर सोमवार की सुबह तक चलेगी। जिसमें झमटीया एवं चमथा से गंगाजल लेकर आने वाले कांवरिया के लिए आराम करने से लेकर समुचित चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ फल, पानी, शरबत, गर्म पानी इत्यादि की सुविधा निशुल्क की जाएगी।
इसको लेकर डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विगत 13 सालों से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत हमारी माता स्व राम कुमारी देवी के द्वारा की गई थी, इस परंपरा को हम आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करते हैं। इस शिविर को सफल आयोजन के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है।
जिसमें चिकित्सा शिविर के लिए डॉ दयानंद कुमार, दवा वितरण के लिए गोविंद शर्मा, फल व भोजन सामग्री के लिए धर्मदेव कुमार, सतीश सिंह, शिवम कुमार को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। शिविर के संचालन की जवाबदेही एलजेपी (आर) के वरिष्ठ नेता नीरज भारद्वाज को दी गई।