
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । समस्तीपुर जिले का गौरव हैं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनिया सूर्यकंठ। विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् से संबद्ध मिथिला शिक्षा मंच के संयोजक प्रो. पी.के. झा ‘‘प्रेम‘‘ ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विद्यालय और यहां का व्यवस्था देख कर गौरव का अनुभूति होती है।
उन्होने कहा कि इस विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित होना सुखद अहसास हैं। सरकार द्वारा मिलें समुचित संसाधन का उपयोग कर यह विद्यालय अपने प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में पूरे बिहार के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। इस विधालय के व्यवस्था को देखकर यह विश्वास हो गया कि संकल्प शक्ति दृढ़ हो तो अभाव में भी प्रभाव उत्पन्न किया जा सकता हैं।
ज्ञातव्य हो कि इस विद्यालय के संसाधन और उसके बेहतर उपयोग को देखकर सिन्हा परिवार कमरांव के प्रमुख शैलेन्द्र सिन्हा ने अपने निजी मद से सेल्फ सहित बच्चों के उपयोग हेतु किताबें भेंट किया हैं।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, शिक्षाविद् प्रो. पी.के. झा ‘‘प्रेम‘‘ को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र तथा पुष्पहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि पुस्तकालय से सर्वाधिक पुस्तक पढ़कर ससमय वापस करने वाले तीन छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस दौरान प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने सम्मानित अतिथियों को विद्यालय परिसर की व्यवस्था एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सम्पादित व प्रकाशित पत्रिका से रुबरु कराया।