
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क विभूतिपुर । प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं केलिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने तथा संचालन रवींद्र पासवान ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शशिधर झा ने संगठन के महत्व उसका कार्य, तथा चुनाव से पहले चुनाव के बाद और चुनाव को जीतने में संगठन की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक संगठन के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सदन से पास करने से उसे धरातल पर लागू करने सहित अन्य बिंदुओं को लेकर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने इसके लिए संगठन की मजबूती एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की महत्ता पर विस्तार से व्याख्या किया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय परिषद सदस्य राम सुमिरन प्रसाद सिंह ने संगठन विस्तार, चुनावी रूप रेखा कि तैयारी, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा, एन डी ए सरकार की उपलब्धि, सोशल मीडिया पर कार्य की समीक्षा, कार्यकर्ताओं के द्वारा विभिन्न प्रकार से मतदाताओं से जुड़ने के गुर पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत बूथ स्तर पर काम करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने युवा, वृद्ध, महिलाओं, वयस्क मतदाताओं के साथ लगातार जुड़े रहने के तरीके पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही आपसी भेद भाव को भुलाकर एनएडीए के पक्ष में मतदान करने को लेकर चर्चा किया।
वही आईटी सेल के सदस्यों के द्वारा भाजपा द्वारा निर्गत एप के माध्यम से पार्टी का काम करने सहित अन्य तरीकों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं आई टी सेक्टर से लैस किया ।
भाजपा के विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में जिला प्रभारी संजीव शाह, विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार, वितरक राजू कुमार राजा, जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष रामाकांत राय, शैल कुमारी, मंत्री रेखा देवी,कृष्णदेव प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान प्रकोष्ठ शतीश झा, जीविका जिला प्रमुख रूपांजलि कुमारी, शिवचंद्र प्रसाद सिंह, गुंजन मिश्रा, डॉ मुकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, दीपक साह, राहुल कुमार,संजय कुमार सहित पंचायत अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, एवं पार्टी के महत्वपूर्ण नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए ।