
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । किसी देश के देश के सर्वांगीण विकास के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होती है। माय भारत समस्तीपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में संबोधन के दौरान उप समाहर्ता अंजली कुमारी ने युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने केलिए प्रेरित करते हुए उक्त बातें कही।
बताते चलें कि माय भारत समस्तीपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समारोह पूर्वक सफल समापन किया गया।
समापन समारोह में स्वागत संबोधन एवं उद्घाटन की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि उप समाहर्ता अंजली कुमारी, माय भारत की जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा, डीपीओ नमामि गंगे नीरजेश कुमार, माय भारत के कार्यक्रम पर्यवेक्षक केदार नाथ सिंह, प्रशिक्षक मनोज मोहन ने सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र और प्रशिक्षण किट देकर सम्मानित किया।
इस दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण उपरांत अपने-अपने अनुभव साझा किये। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लीडरशिप डेवलपमेंट, पर्सनेलिटी डेवलेपमेंट, यूथ पार्लियामेंट, फाइनेंशियल लिटरेसी, साइबर सिक्योरिटी, इनवायरमेंटल एक्शन, स्किल्स डेवलपमेंट, योग सत्र, सिविक अवेयरनेस इत्यादि विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण में मो. अली, एजाज, राम, रजनीश, सिंटू, अजय, संजीत, मनोज, शिवम, मुस्कान, निशि, शाहीन इत्यादि ने अपना अहम योगदान दिया।