
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क पूसा । स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली समस्तीपुर के पैनल इंस्पेक्शन के दौरान विद्यालय के कक्षा 12वीं में अध्यनरत छात्रा सीमा कुमारी ने कत्थक नृत्य को प्रस्तुत किया।
इस प्रस्तुति में तकनीकी परिपक्वता, भाव, ताल, लय व आत्मा की अद्भुत समन्वय भी देखा गया। इस दौरान उपस्थित नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के उपायुक्त आर.के. चैधरी ने छात्रा को उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि मैंने अपने जीवन में नृत्य की बहुत सी प्रस्तुति को देखा है लेकिन यह प्रस्तुति ने मुझे आत्मविभोर कर दिया है।
वहीं छात्रा सीमा कुमारी ने यहां तक पहुंचने और प्रदर्शन कर पाने का श्रेय विद्यालय की संगीत शिक्षिका स्वेता कुमारी के मार्ग दर्शन को दिया। उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.एन. शर्मा ने छात्रा को शुभकामना देते हुए कहा कि इसमें निहित प्रतिभा विद्यालय सहित जिला का नाम नृत्य के क्षेत्र में रौशन करेगा। इस दौरान संगीत शिक्षिका स्वेता कुमारी सहित उप प्राचार्य, शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।