
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। रविवार को मोरवा विधानसभा क्षेत्र के लसकारा मे पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद ने की।
समारोह मे सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने कहा कि अनमोल रत्न थे भारत रत्न अब्दुल कलाम। उनका जिंदगी सादा जीवन उच्च विचार का प्रतिबिंब था। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर गांव से मिसाइल मैन और राष्ट्रपति तक सफर पूरा किया।
उनके विचार हमें बड़ा सपना देखने, राष्ट्र सेवा मे समर्पित रहने और ज्ञान क़ो विनम्रता के साथ धारण करने की प्रेरणा देते हैं। वे एक सच्चे दूरदर्शी नेता और देशभक्त थे। जिनका प्रभाव आनेवाली पीढ़ीयो तक महसूस किया जाता रहेगा।
मौक़े पर प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, विभा देवी पूर्व जिलापार्षद, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, जिलाउपाध्यक्ष देवशंकर राय, पूर्व मुखिया नागो राम, रामानंद सिंह, जिला प्रवक्ता, संजय कुमार राम, सुरेश कुमार राम, डॉ दिलीप कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, हेमंत कुमार राम, राजेंद्र दास, सुभाष यादव, अनिल सिंह कुशवाहा, कृष्णदेव साह, दिलीप साह, संजय चौधरी निषाद, अशोक चौधरी, प्रमोद चौधरी, सीताराम पोद्दार, सोनु कुमार, कुंदन झा, मुकेश कुमार चौधरी, संतोष राय, मो रहमत, सीताराम चौधरी, अमरजीत कुमार, मो बशीर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आदि उपस्थित रहे।